April 30, 2026

जेटली जी मेरे मेंटर थे, शिवराज ने किया याद

भोपाल। शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर शौक व्यक्त करते हुए उन्हें अपना मेंटर बताया। शिवराज ने कहा कि मैं 11वीं में था तबसे मेरे उनसे संबंध थे। उन्होंने सोशल कॉज के लिए जीवन समर्पित किया। वह भारत माता के सच्चे सपूर थे। जब कोई भी विषय पार्टी या देश के सामने आता और उस पर देश के सामने पक्ष रखना हो तो सिर्फ जेटली जी का नाम आता था। जेटली जी ने जीवनभर नैतिकता की राजनीति की। अनैतिक काम उन्होंने कभी पसन्द नही किया। जेटली जी अपनी साफगोई के लिए जाने जाते थे। मध्यप्रदेश में 2003 में सरकर की नाकामी उजागर करना उनकी प्रतिभा की वजह से हो पाया। एक नहीं अनेकों स्मृतियां उनसे जुड़ी हुई है। उनका जाना केवल बीजेपी का नही बल्कि देश दुनिया की बड़ी क्षति है। अरुण जेटली जैसी प्रतिभा दुनिया में कभी-कभी आते हैं। खाली समय मे हास परिहास अपनी बातों से सबको बांधे रखते थे। कैंसर जैसी बीमारी भी कभी उन पर हावी नहीं हो पाई। अरुण जेटली जी को अभी जाना नही चाहिए था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri