Xpose Today News
इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर मंगलवार शाम दिल्ली से इंदौर आई फ्लाइट से उतरे दंपति के साथ हैरतअंगेज़ घटनाक्रम हो गया।
दंपति ने एयरपोर्ट परिसर से कार टेक्सी ली और सुपर कॉरिडोर के ट्रेफ़िक सिग्नल तक पहुँचे तभी
एक युवक आया उसने टैक्सी ड्राइवर को पेचकस दिखाकर धमकाया और ड्राइवर को उतारकर खुद कार ड्राइव करते हुए सवारी बन कर बैठे दंपति को बंधक बनाकर करीब आधे घंटे तक मारपीट की और पेचकस से हमला कर दिया। दंपति ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का सामना किया। इसी दौरान कार एक पोल से टकराकर रुक गई, जिसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।”
दरअसल महालक्ष्मी नगर निवासी 66 वर्षीय अनिल शुक्ला बैंक से रिटायर्ड हैं। वे अपनी पत्नी रेखा शुक्ला के साथ दिल्ली में भतीजी की शादी में शामिल होकर मंगलवार शाम फ्लाइट से इंदौर लौटे थे। एयरपोर्ट पर ऑनलाइन टैक्सी बुक की, लेकिन बुकिंग कैंसल हो गई। इसके बाद श्री शुक्ला ने एयरपोर्ट टैक्सी स्टैंड से एक कार टैक्सी ली और महालक्ष्मी नगर जाने के लिए एक कार में बैठ गए।
कार टेक्सी सुपर कॉरिडोर के पास रेड सिग्नल पर पहुंची वहां अमन पाल (निवासी मरीमाता क्षेत्र) ने कार रुकवाई और ड्राइवर से लिफ्ट मांगी। ड्राइवर के मना करने पर आरोपी ने पेचकस से हमला कर उसे कार से बाहर निकाल दिया और खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर गाड़ी गांधी नगर की ओर मोड़ दी।”
कार छीनकर अमन पाल ने पितृ पर्वत क्षेत्र के पास शुक्ला दंपति के साथ मारपीट की। इस दौरान अनिल शुक्ला ने अपनी बेटी को फोन कर अपहरण की जानकारी दी, लेकिन आरोपी ने मोबाइल छीन लिया और उनके साथ मारपीट जारी रखी। अनिल ने पैसे और चेन देकर खुद को छोड़ने की बात कही, लेकिन आरोपी नहीं माना और दोनों को धमकाता रहा।”
शुक्ला दंपति आरोपी से लगातार जूझते रहे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पीड़ित शुक्ला दंपति ने मदद के लिए पुकारा, जिसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।”
“घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया। वहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां अनिल शुक्ला का इलाज जारी है।
पुलिस ने आरोपी अमन पाल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।”
