March 7, 2026
Screenshot

इंदौर मैराथन में युवक की मौत, सीपीआर भी दिया लेकिन नहीं बची जान।

Xpose Today News
इंदौर में रविवार सुबह मैराथन के दौरान एक युवक की मौत हो गई।नेहरू स्टेडियम के फिनिश पॉइंट से महज 100 मीटर पहले उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह स्टेडियम के बाहर गिर पड़ा। उस वक्त मैराथन पूरी हो चुकी थी।”
मृतक की पहचान आर्यन तोड़ी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था। आर्यन ने मैराथन में रजिस्ट्रेशन कराया था और दौड़ में शामिल भी हुआ था।
“आर्यन मैराथन पूरी करने के बेहद करीब था। नेहरू स्टेडियम के फिनिश पॉइंट से महज 100 मीटर पहले उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।”कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भरत रावत पीछे ही थे। उन्होंने संभाला, सीपीआर भी दिया। इसके बाद एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन आर्यन को बॉम्बे हॉस्पिटल भी लेकर गए, लेकिन वहां भी उसे मृत ही बताया गया।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri