Xpose Today News
इंदौर में इंटरनेशनल कॉन्फ़्रेंस के दौरान एक महिला डॉक्टर को स्टेज पर ही कार्डियक अरेस्ट आ गया। कॉन्फ़्रेंस में मौजूद डॉक्टरों और डेलिगेट्स ने तत्काल उन्हें सीपीआर दिया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए और इलाज शुरू किया गया।
डॉक्टर श्रीन बुटोले मैंगलोर से इंटरनेशनल यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस यूसीकॉन 2026 में पार्टिसिपेट करने इंदौर आईं थीं। वे मंच पर संबोधित कर रहीं थी तभी उनकी हालत बिगड़ी और वह गिर पड़ीं। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस के दौरान मैंगलोर की डॉक्टर श्रीन बुटोले को मंच पर संबोधन देते समय कार्डियक अरेस्ट आ गया, जिन्हें तत्काल सीपीआर देकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है।
