झाबुआ। इन दिनों प्याज के दाम सुनकर ही लोगों की आँखों में आँसू आ रहे हैं। ऐसे में प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अफगानिस्तान से प्याज आयात किया जा रहा है। अपने रंग और वजन के कारण अफगानिस्तान का प्याज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
दरअसल इन दिनों पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासी झाबुआ जिले समेत कई बड़ी मंडियों में अफगानिस्तान का प्याज पहुंच रहा है। यह प्याज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हालाँकि इसके स्वाद और कीमत में कोई अंतर नहीं है। अफगानिस्तान से आया प्याज थोक मंडी में 90 से 95 रुपये प्रति किलो और रिटेल में 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जबकि देसी पुराने प्याज की कीमत थोक मंडी में 80 और रिटेल में 100 रुपये प्रति किलो है।
दुकानदारों का कहना है प्याज लेने आने वाले ग्राहक जरूरत के मुताबिक ही सही, लेकिन अफगानिस्तान के प्याज के रंग और वजन के चलते उसे खरीद रहे है।
