Xpose Today News
दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी ख़राबी आ गई चलते रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा। रनवे पर खड़ी फ्लाइट के अंदर एयर कंडीशनिंग (AC) बंद कर दी गई। भीषण गर्मी और बंद केबिन में घंटों फंसे रहने से यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
हंगामे के बाद यात्रियों ने एयर इंडिया के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।
दिल्ली से इंदौर आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2515 को तकनीकी खराबी के चलते रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा। घटनाक्रम की शुरुआत दिल्ली एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट में विमान का गेट बदलने से हुई। बोर्डिंग से पहले दो बार गेट बदला गया, जिससे अफरा-तफरी रही। विमान में बैठाने के बाद तकनीकी क्लियरेंस न मिलने से फ्लाइट को लंबे समय तक रनवे पर खड़ा रखा गया।
फिर रनवे पर खड़ी फ्लाइट के अंदर एयर कंडीशनिंग (AC) बंद कर दी गई। भीषण गर्मी और बंद केबिन में घंटों फंसे रहने से यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी।”
यात्रियों का कहना है कि देरी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और चालक दल से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिले। स्थिति लंबे समय तक जस की तस रही, जिसके बाद विमान को वापस टर्मिनल पर लाया गया।”
एयरपोर्ट पर उतरते ही यात्रियों ने एअर इंडिया के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध जता रहे हैं। यात्रियों ने एयरलाइन पर सुरक्षा से खिलवाड़ और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाया। कई यात्री वैकल्पिक व्यवस्था या रिफंड की मांग को लेकर एयरपोर्ट पर अड़े हैं।
पहले इसके शाम 5 बजे तक इंदौर पहुंचने की संभावना जताई गई थी, लेकिन करीब 3 घंटे की देरी के बाद यह शाम 5:15 बजे दोबारा रवाना हुई।
पहले इसके शाम 5 बजे तक इंदौर पहुंचने की संभावना जताई गई थी, लेकिन करीब 3 घंटे की देरी के बाद यह शाम 5:15 बजे दोबारा रवाना हुई।
