छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में जल्द ही हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी। फ़िलहाल छिंदवाड़ा की इमलीखेड़ा में हवाई पट्टी है। इस पर हेलीकॉप्टर और कुछ निजी प्लेन आया जाया करते है। लेकिन अब छिंदवाडा को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए काम शुरू हो गया है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।
दरअसल मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में एयरपोर्ट खोलने का ऐलान किया था। कमलनाथ के ऐलान के बाद जिला प्रशासन ने छिंदवाड़ा में एयरपोर्ट बनाने के लिए 250 हेक्टेयर जमीन चिन्हित कर ली है। जिला प्रशासन ने हवाई पट्टी के लिए पास के ही तीन गाँव खुनाझिर खुर्द, तिकाड़ी और तिवड़ा कामथ गांव की 250 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की है।
छिंदवाड़ा कलेक्टर ने मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन यंत्री को पत्र लिखा है। चिन्हित जमीन पर नया एयरपोर्ट बनाने के लिए मध्य प्रदेश विमानन विभाग से जल्द संपर्क कर एयरपोर्ट बनाने की अनुमति लेकर जिला प्रशासन को सूचित करने के निर्देश दिए गए है।
