शिवपुरी। बदहाली में चल रहे प्रदेश के एक सरकारी स्कूल को जब महिला डिप्टी कलेक्टर ने गोद लिया तो उसकी रंगत ही बदलने लगी है। स्कूल में पढ़ाई का स्तर सुधरा है। अब पहले से ज्यादा बच्चे स्कूल आते हैं। बच्चों को स्कूल में नियमित समयानुसार मध्यान्ह भोजन दिया जाता है। हालाँकि अब स्कूल को गोद लेने वाली डिप्टी कलेक्टर का तबादला हो गया है।
दरअसल शिवपुरी में फतहपुर में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय की हालत पहले खराब थी। इस स्कूल को शिवपुरी की डिप्टी कलेक्टर रह चुकी पल्लवी वैध ने गोद लिया था। गोद लेने के बाद स्कूल के हालात पहले से बेहतर हुए है। यहाँ सामान्य बच्चों के साथ दिव्यांग बच्चे भी पढ़ते हैं। शिक्षक दिव्यांग बच्चों को इशारों की भाषा मे पढ़ाते हैं। ये स्कूल पुलिस विभाग की जमीन पर स्थित हैं।
वही इस संबंध में स्कूल के प्रचार्य का कहना है कि स्कूल में शिक्षक नियमित समय पर आते हैं। स्कूल में बच्चों की स्थिति हमेशा 60 प्रतिशत के ऊपर रहती हैं। स्कूल में शौचालय ओर खेल मैदान की कमी है, इसका कारण है कि ये स्कूल पुलिस की जमीन पर बना हुआ है।
वहीँ इसी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका का कहना है कि इस स्कूल को पल्लवी वैध ने गोद लिया हुआ है। उनके गोद लेने के बाद स्कूल के हालात काफी सुधरे है। बस कमी है तो पीने के पानी की और स्कूल में जगह कम है।
स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा का कहना है कि स्कूल में पहले बहुत कमी थी अब सुधार हो रहा है। हालांकि स्कूल में जगह कम है, क्योंकि बच्चे ज्यादा है। स्कूल में और हमे भोजन अच्छा मिलता है।
