April 28, 2026

इन्दौर से तीन ऑक्सीजन टैंकर भिलाई के लिए किए गए एयरलिफ़्ट।

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।
भारतीय वायुसेना के C17 एयरक्राफ्ट द्वारा इंदौर एयरपोर्ट से तीन ऑक्सीजन के ख़ाली टैंकर एयरलिफ़्ट किए गए इन तीनों टैंकर को आज भिलाई के लिए एयरलिफ़्ट किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर प्राणवायु लाने के लिए आज लगातार छठे दिन इंदौर एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विमान आया। पहली बार 23 अप्रैल को 30 मेट्रिक टन क्षमता का ख़ाली ऑक्सीजन टैंकर लेकर जामनगर के लिए रवाना हुआ। 24 अप्रैल को सी17 एयरक्राफ्ट इंदौर एयरपोर्ट से खाली ऑक्सीजन टैंकर लेकर गुजरात के जामनगर के लिए रवाना हुआ। 25 अप्रैल को दोपहर 2.40 बजे और शाम 6 बजे वायु सेना का एयरक्राफ्ट इंदौर एयरपोर्ट से 1-1 खाली बड़े ऑक्सीजन टैंकर लेकर जामनगर के लिए रवाना हुआ। तत्पश्चात वायु सेना के विमान द्वारा रात्रि 8:30 बजे फिर से दो और खाली छोटे ऑक्सीजन टैंकर जामनगर भेजे गए। इसी तरह 26 अप्रैल को 20 मेट्रिक टन क्षमता का एक ख़ाली ऑक्सीजन टैंकर जामनगर के लिए एयरलिफ़्ट किया गया। 27 अप्रैल को विमान सी 17 ने दो ऑक्सीजन टैंकर को लेकर शाम साढ़े छह बजे इंदौर से जामनगर के लिए उड़ान भरी। वायु मार्ग से टैंकर भेजकर राज्य शासन द्वारा कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति जल्द से जल्द करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश मे कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए संसाधनों की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किये जा रहे है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri