इंदौर। इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा के खान बड़ोदिया गांव में हुए कोरोना विस्फोट को लेकर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कलेक्टर मनीष सिंह से चर्चा की। तुलसी सिलावट ने कलेक्टर को गाँव में कोरोना के संबंध में सभी एहतियातन उपाय सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
दरअसल सोमवार रात को सामने आई रिपोर्ट में बड़ोदिया गांव में 16 नए पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया है। इसके साथ अब तक 19 रिश्तेदार इसकी चपेट में आ चुके हैं। गाँव में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने पर तुलसी सिलावट ने चिंता जाहिर की और कलेक्टर को सभी एहतियातन उपाय सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
तुलसी सिलावट ने कहा कि गाँव में कोरोना के संबंध में सभी एहतियातन उपाय सुनिश्चित किए जाएं। इस गाँव में लॉकडाउन का प्रभावी पालन हो। साथ ही सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी सुनिश्चित हो। सर्वे और दवाओं का वितरण सहित निगरानी की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
बता दे कि गाँव में रहने वाली एक महिला अपनी बुजुर्ग मां के बीमार होने पर वह उसे इंदौर से गांव ले आई थी। बीते दिनों महिला की मौत होने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद संपर्क में आए लोगों की जांच की गई थी।
