June 26, 2026
Screenshot

इंदौर की चर्चित कॉलोनी में चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री। एमपी के साथ ही राजस्थान की शराब सामग्री बरामद।


Xpose Today News

इंदौर की बहुचर्चित कॉलोनी तुलसी नगर के एक मकान में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। आबकारी विभाग ने तीन दिनों तक निगरानी और रैकी के बाद एक तीन मंजिला मकान पर दबिश दी।
हैरतअंगेज़ बात यह रही की मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में बिकने वाली शराब के लेबलों के अलावा राजस्थान में प्रचलित कई ब्रांडों के लेबल, होलोग्राम और पैकेजिंग सामग्री भी बरामद हुई है।

जैसे ही टीम ने मकान पर छापा मारा वहां संचालित अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा हो गया। कार्रवाई में 144 बल्क लीटर शराब के साथ भारी मात्रा में नकली लेबल, होलोग्राम, पैकेजिंग सामग्री और शराब निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं।”

एमपी के साथ राजस्थान में चलने वाले ब्रांड भी

जांच के दौरान मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में बिकने वाली शराब के लेबलों के अलावा राजस्थान में प्रचलित कई ब्रांडों के लेबल, होलोग्राम और पैकेजिंग सामग्री भी बरामद हुई है। इससे प्रारंभिक जांच में अंतरराज्यीय स्तर पर संचालित संगठित शराब तस्करी नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।”
दबिश के दौरान टीम को भवन के भीतर अवैध शराब निर्माण और पैकेजिंग का पूरा सेटअप मिला। अधिकारियों के अनुसार, जब्त सामग्री से स्पष्ट है कि यहां बड़े पैमाने पर शराब तैयार कर उसे नामी ब्रांडों के नाम से बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी।

यह मिला ज़ख़ीरा
16 पेटियों में भरी 144 बल्क लीटर देशी शराब, स्प्रिट, कैरेमल, पैकिंग सामग्री, विभिन्न ब्रांडों के हजारों डुप्लीकेट लेबल और होलोग्राम, शराब की बोतलों के कैप, कार्टून और दो बड़ी ब्लेंडर मशीनें बरामद की गईं।

Leave a reply

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri