April 30, 2026

मुंह से घुंघरू और पायल की आवाज…!

सेंधवा। ‘प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती’, अगर आप में कुछ करने जज्बा है तो आप को कोई रोक नहीं सकता। यह बात वेल्डिंग की दुकान पर काम करने वाले युवक पर सटीक बैठती है। युवक अपने मुंह से घुंघरू और पायल की इस तरह हूबहू आवाज निकाल लेता है। अपने इस हुनर की बदौलत युवक आज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

हम बात कर रहे हैं सेंधवा के नया बस स्टेशन क्षेत्र के रहने वाले अफजल मंसूरी की। अफजल पांव से अपंग है और वेल्डिंग दुकान पर काम करता है। अपने गले से घुंघरू पायल की हूबहू आवाज निकालने के चलते अफजल विभिन्न शहरों के साथ कोलकाता और राजस्थान सा प्रोग्राम कर चुका है।

अफजल एक नहीं बल्कि 4 से 5 तरह के पायल और घुंघरू की आवाज निकाल सकता है। जैसा बड़ा घुंघरू छोटा घुंघरू टूटती पायल इतना ही नहीं अफजल प्लास्टिक की बाल्टी को पतरे लोहे के सामान को भी शानदार बजाता है।

अफजल का कहना है कि उसने टीवी पर किसी को ऐसा करता देखा तो खुद भी सीखने की कोशिश की। शुरू शुरू में जब उसने यह सब सीखने की कोशिश की तो लोगों ने उसकी हंसी उड़ाई। लेकिन वह विचलित नहीं हुआ और आज अपनी प्रतिभा से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri