April 29, 2026

बादल फटने जैसे हालात, 6 गाँवों में तबाही

नरसिंहपुर। सोमवार रात बादल फटने से नरसिंहपुर की रेहमा नदी में बाढ़ आ गई। जिससे रहमा, बरहा, गिदवानी सहित अन्य 6 गांव पानी-पानी हो गए। बाढ़ का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया और घरों को जलमग्न कर दिया।

बाढ़ का बहाव इतना तेज था कि कई घरों को अपने साथ बहा ले गया। घरों में पानी घुसने से अनाज सहित सारा सामान बह गया। बाढ़ के कारण हजारों एकड़ फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि एकाएक आई बाढ़ के कारण उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला। बाढ़ की सूचना मिलते हो कलेक्टर, एसपी सहित राजस्व एवं बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे।

कलेक्टर के मुताबिक जिन ग्रामीणों के मकान टूटे है। फिलहाल उनके स्कूल के अतिरिक्त कक्ष में रहने की व्यवस्था की जा रही है। पूरे गांव के लोगों के खाने पीने की और पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। बाढ़ का पानी उतरने की बाद फसल के नुक़सान का सर्वेक्षण किया जाएगा ताकि पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जा सके।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri