March 7, 2026

बंगाल में बीजेपी के नबन्ना चलो मार्च’ में शुभेंदु अधिकारी को हिरासत में लेते ही आगज़नी हिंसा।

एक्सपोज़ टुडे।
मंगलवार को कोलकाता में भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोप में ममता सरकार के खिलाफ मार्च निकाला। इसे सचिवालय चलो मार्च (‘नबन्ना चलो मार्च’) नाम दिया गया। पुलिस सक्रिय हुई और बीजेपी कार्यकर्ताओं को सचिवालय पहुंचने ही नहीं दिया और रास्ते में रोक लिया। पुलिस ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी, लॉकेट चटर्जी समेत कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए।
कोलकाता के लालबाजार एरिया में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। भीड़ को बेक़ाबू होते देख पुलिस ने लाठी जार्ज किया। फिर भी भीड़ कंट्रोल में नहीं आई तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
पुलिस ने सांतरागाछी रेलवे स्टेशन के पास नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, सांसद लॉकेट चटर्जी समेत दर्जनों लोगों को पुलिस हिरासत में लिया। हिरासत में आते ही भाजपा नेता अधिकारी ने कहा बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ नहीं है। दिलीप घोष ने बंगाल पुलिस पर तृणमूल कार्यकर्ताओं की तरह काम करने का आरोप लगाया।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri