Xpose Today News
बीजेपी विधायक ने अपनी ही पार्टी और सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जबलपुर से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। जल संसाधन विभाग के अफसर मामले पर लीपापोती करने में जुट गए हैं।
मामला क्या है आपको विस्तार से बताते हैं जबलपुर में बरगी बांध की नहर रविवार (1 फरवरी) के दिन दोपहर 12 बजे टूटने से दर्जनभर गांवों में अफरा-तफरी मच गई। करीब 6 गांव के किसानों के खेत तालाब में तब्दील हो गए, फसलें बरबाद हो गईं। घटना को लेकर पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैंने इस मुद्दे का कई बार मुख्यमंत्री को ध्यान दिलाया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।”
“अजय विश्नोई ने अपने X पर पोस्ट की। लिखा कि जबलपुर स्थित बरगी बांध की दोनों ही नहरें (दाईं तट एवं बाईं तट) अत्यधिक कमजोर हो चुकी हैं। बाईं तट नहर में क्षमता से आधे से भी कम जल प्रवाहित किया जा रहा है। नंगी आंखों से नहर की दुर्दशा किसी भी स्थान पर देखी जा सकती है।”

“मामला तूल पकड़ने के बाद भोपाल से भेजी गई जल संसाधन विभाग की टीम सगड़ा-झपनी गांव पहुंची। जांच टीम में शामिल सीनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों ने नहर फूटने वाली जगह का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची टीम के वरिष्ठ अधिकारी जांच के दौरान मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आए। जिम्मेदार अधिकारी ने ना ही सीपेज की पुरानी शिकायतों पर जवाब दिया और ना ही मेंटेनेंस फंड के इस्तेमाल पर कोई स्पष्ट जानकारी दी। सिर्फ रिपोर्ट तैयार करने की बात कही है।”
