May 9, 2026

अतिक्रमण हटाने के दौरान सीएसपी पर हमला

भोपाल। अवैध दुकानों को हटाने पहुंचे सीएसपी सहित पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना में सीएसपी सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए। सीएसपी को एक निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है।

मामला भोपाल का है। भोपाल में अवैध कब्ज़ा हटाने पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल रखा है। बुधवार को हबीबगंज सीएसपी भूपेंद्रसिंह पुलिस की टीम लेकर रेलवे कॉलोनी की जमीन पर अवैध दुकानों को हटाने पहुंचे। इन्हें देखकर वहां मौजूद भीड़ अचानक उग्र हो गई और सीएसपी व पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। भूपेंद्र सिंह के सिर में चोट आई है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद एसपी संपत उपाध्याय दल बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने उपद्रव करने वाले लोगों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri