May 3, 2026

मर्जर के खिलाफ सड़कों पर बैंकर्स

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय और जमा राशि पर ब्याज दर घटने के विरोध में अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ ने मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल बुलाई है। इस हड़ताल का मध्यप्रदेश में भी बड़ा असर देखने को मिल रहा है।

भोपाल में बैंक कर्मचारियों ने बैंक विलय को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों बैंक कर्मचारियों ने एमपी नगर में रैली निकालकर विरोध किया। कर्मचारियों ने सरकार के बैंक विलय से रोजगार संकट को लेकर भी नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मचारियों का कहना है कि बैंकों के विलय को रोका जाए।

हालाँकि राहत की बात यह है कि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहकों पर इस हड़ताल का ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है। स्टेयट बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि जो कर्मचारी संगठन हड़ताल में शामिल हैं उसमें एसबीआई के कर्मचारियों की सदस्यता काफी कम है।

बता दे कि सरकार अधिकांश राष्ट्रीयकृत बैंकों का केवल चार बैंकों में विलय कर रही है। इससे केवल चार बैंक ही रह जाएंगे और अन्य सभी बैंकों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। कर्मचारी इसका लगातार विरोध कर रहे है। उनका मानना है कि इससे बैंकों में कर्मचारियों की संख्या भी घट सकती है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri