May 9, 2026

हनी ट्रैप: बरखा का पति अमित मीडिया के सामने आया, खोले कई राज

भोपाल। हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में जेल में बंद आरोपी बरखा सोनी के पति अमित सोनी ने बड़ा खुलासा किया है। उसने मामले की मुख्य आरोपी श्वेता जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमित ने श्वेता जैन पर कई अधिकारियों को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

श्वेता विजय जैन और पत्नी बरखा सोनी के बीच दोस्ती को लेकर अमित ने मीडिया को बताया कि एक बार सिर्फ पॉलिटेक्निक कॉलेज के कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। उसके बाद कभी मुलाकात नहीं हुई।

इसके अलावा अमित ने कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा विश्वास है। मुझे कोई डर नहीं है। समय आने पर सारी चीजें सामने आ जाएगी।

मीडिया के समाने अमित सोनी ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि उनके नाम कोई एनजीओ रजिस्टर्ड नहीं है। उन्हें कभी किसी एनजीओ से पैसा नहीं मिला। मौजूदा वक्त में उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस समय वह बहुत तनाव में है और सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri