May 4, 2026

ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष ने बचाई महिला की जान, सीसीटीवी फ़ुटेज

भोपाल। रतलाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष किसान नेता डीपी धाकड़ ने साहस का परिचय देते हुए एक महिला को ट्रैन की चपेट में आने से बचाया। महिला को बचाने में धाकड़ को भी मामूली चोट आई है।

दरअसल गुरुवार को दोपहर तीन बजे धाकड़ भोपाल रेलवे स्टेशन पर रतलाम आने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उस समय अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म छोड़ रही थी। तभी एक महिला भागते हुए ट्रेन में बैठने की कोशिश कर रही थी। महिला ने ट्रेन के कोच के गेट पकड़ा ही था कि अचानक वह गिर गई और ट्रेन के साथ घिसटने लगी। यह देख अन्य लोग महिला को बचाने के लिए चिल्लाने लगे।

स्टेशन पर बैठे धाकड़ की नजर जब महिला पर पड़ी तो उन्होंने देखा कि महिला का आधा शरीर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच आ गया है। ऐसे में वह तुरंत दौड़कर महिला तक पहुंचे और उसे खींचकर बचा लिया। इस दौरान धाकड़ भी प्लेटफार्म पर गिर गए। उन्हें भी मामूली चोट आई। महिला और धाकड़ को प्लेटफार्म पर सकुशल देख अन्य यात्री और पुलिस जवान भी आ गए थे। यह पूरी घटना भोपाल स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri