March 7, 2026
Screenshot

इंदौर में बैतूल पुलिस ने मारे छापे, 9 करोड़ 84 लाख की की ठगी में सोना चाँदी व्यापारी को उठाया।

 

Xpose Today News
इंदौर में बैतूल पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ की ठगी के मामले में सोना चाँदी व्यापारी को गिरफ्तार कर ले गई है। इंदौर में व्यापारी के बंगले से दुबई तक का ठगी का नेटवर्क चल रहा था। बैतुल में रहने वाला व्यापारी का साला जनधन खातों का उपयोग कर करोड़ों की साइबर ठगी के रुपए ट्रांसफर करता था। आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए इंटरनेशनल ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे।

बैतुल पुलिस के मुताबिक़ बैंक ऑफ महाराष्ट्र खेड़ीसांवलीगढ़ में जनधन खातों का उपयोग कर करोड़ों की साइबर ठगी के रुपए ट्रांसफर करने के मामले में पुलिस ने 9 करोड़ 84 लाख की साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग करने वाले रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में इंदौर निवासी 2 आरोपियों ब्रजेश महाजन सोना + चांदी व्यापारी और राजेन्द्र राजपूत को पकड़कर पुलिस मैडून लाई है। उनके पास से 6 मोबाइल, 8 बैंक पासबुक और अलग- अलग लोगों के नाम से खुलवाए गए अकाउंट के 20 एटीएम का बरामद किए हैं। इन अकाउंटों में उगी के रुपए ट्रांसफर कर निकालते जाते थे। इस मामले में आरोपी अमित अग्रवाल तीन दिन पहले से बैतूल जेल में है। वहीं तीन आरोपी राजा उर्फ आयुष चौहान, अंकित राजपूत, नरेंद्र सिंह राजपूत पहले पकड़े जा चुके हैं।

जनधन खातों के रुपए  इंदौर निवासी जीजा के एकाउंट में ट्रांसफर

बैतुल के बैंक ऑफ महाराष्ट्र खेड़ीसांवलीगढ़ का अस्थाई  कर्मचारी राजा उर्फ आयुष चौहान लोगों के खातों में  इकेवाईसी में नवंबर बदलकर एटीएम कार्ड लेकर अपने इंदौर निवासी जीजा अंकित राज को देता था। वह ऑनलाइन ठगी के रुपए इन खातों में ट्रांसफर करता था। अंकित का कर्मचारी नरेंद्र सिंह राजपूत एटीएम में जाकर पैसा निकालकर कर देता था। इस मामले में 20 नवंबर को सबसे पहले राजा उर्फ आयुष को पकड़ा था। उसी समय अंकित  राजपूत सिंह नरेंद्र राजपूत को भी पकड़ा था। इसके बाद 11 दिसंबर को पुलिस ने इंदौर से इसी मामले राजेन्द्र राजपूत और ब्रजेश महाजन को पकड़ा है। शुक्रवार को उन्हें बैतूल लाया गया।

इंदौर का ब्रजेश महाजन दुबई से ख़रीदता ऑन लाइन बेटिंग वेबसाइटों की मास्टर आईडी
इंदौर निवासी ब्रजेश महाजन सोना चांदी का व्यापारी है।  वह व्यापार के लिए कई देशों में जाता है। इस दौरान उसने ठगों से संपर्क बनाए। ब्रजेश दुबई से संचालित अवैध ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइटों की मास्टर आईडी खरोदकर भारत में बेचता था। आरोपी 25 हजार से 2 लाख रुपए में वेबसाइट की खरीदता था। आरोपियों के महंगे शौक उन्हें इस ठगी के अपराध में ले आए। ब्रजेश महा अमित अग्रवाल बीएमडब्ल्यू और अल्काजार जैसी महंगी कार के शौकीन थे। पुलिस ने कार बरामद कर जब्त कर ली है, जिसे के बजेश महाजन चलाता था। वहीं बीएमडब्लू जिसे इंदौर का निवासी अमित अग्रवाल चलाता था उसकी तलाश जारी है।

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए भोले-भाले लोगों के अकाउंट खुलवाकर 10 हजार में देता था।

आरोपी ब्रजेश महाजन दुबई से संचालित ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइटों की मास्टर आईडी 25हजार से दो लाख तक में खरीदकर इसके ज़रिए फर्जी तरीके से ऑनलाइन बेटिंग और साइबर ठगी करता  था। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए भोले-भाले लोगों के अकाउंट खुलवाकर उनको पासबुक और एटीएम अपने पास रखकर उन्हें 10 और 20 हजार रुपए दे देते थे। पुलिस ने इन्हें पकड़ा है। एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि पुलिस टीम  इस बेहद पेचीदा और साइबर  से जुड़े मामले में बड़ी सफलता पाई है।आरोपी अमित अग्रवाल के इंदौर स्थित बंगले से ऑपरेट होता था ठगे रुपयों का लेनदेन।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri