Xpose Today News
इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच ने लाखों रूपए के नकली नोटों साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंजीनीयरिंग में डिप्लोमा कर रहे है एवं प्रईवेट जॉब करते है। इंस्टाग्राम पर रील देखकर शॉर्टकट से अधिक रुपये पाने के चक्कर में नोट बनाने लगे। चारों आरोपियों से पुलिस सघनता से पूछताछ कर रही है।
एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया गुरुवार को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गुटकेश्वर महादेव मंदिर के पास, सदर बाजार रोड पर दो अलग-अलग दोपहिया वाहनों से आए चार युवक 1.ऋषिकेश तोण्डे, 2.वंश केथवास, 3.रितेश नागर और 4.अकुंश यादव निवासी इंदौर* संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं, जिनमें से एक के पास लाल रंग का पिट्ठू बैग है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर पहुँचकर संदिग्धों को पकड़ा और उनकी विधिवत तलाशी ली। जहाँ मौके से 500 रुपए के लगभग 400 नकली नोट जिनकी कीमत 2 लाख रुपए है बरामद किए गए।अपराध क्रमांक 0213/2025 धारा 179 और 180 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
