April 27, 2026

इंदौर में शादी में शामिल होने आ रहे भोपाल के परिवार की कार बायपास पर पलटी, एक व्यक्ति की मौत।

एक्सपोज टुडे।
इंदौर में शादी में शामिल होने आ रहे भोपाल के एक परिवार की कार टोल नाके के पास अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसकी मां व दो अन्य महिलाएं घायल हो गई। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।सभी भोपाल के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि आशुतोष पुत्र बिज्जू उम्र 28 वर्ष निवासी पदमानंद नगर भोपाल शनिवार को अपनी मां रैनी पत्नी बिज्जू पिल्लई उम्र 45 वर्ष, मिनी पत्नी अनिल उम्र 51 वर्ष, शशि पुत्री अनिल के साथ भोपाल से इंदौर विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। कार आशुतोष की मां रैनी चला रही थी। थाना भौरासी के  टोल नाके के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। इस पर लोगों ने सभी को कार से बाहर निकाला और टोल नाके की एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया था। जहां डाक्टर ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri