May 9, 2026

छत्तीसगढ़ के सीएम ने एनआरसी पर मोदी सरकार की तुलना काले अंग्रेज़ से की

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) का विरोध करते हुए मोदी सरकार की तुलना ‘काले अंग्रेज’ से की है। उन्होंने कहा कि अगर एनआरसी को लागू किया गया तो वह पहले व्यक्ति होंगे जो उस पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।

दरअसल कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून (सीएबी) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) का जमकर विरोध कर रही है। अपनी सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर भूपेश बघेल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के कारण आज पूरा देश जल रहा है। अब काले अंग्रेज राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लेकर आ रहे हैं। जिस दिन एनआरसी आएगा उस दिन पूरे देश में सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करेंगे।

बता दे कि भूपेश बघेल का नाम उन मुख्यमंत्रियों में शामिल है जो शुरू से नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं। वह इसे छत्तीसगढ़ में लागू न करने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri