भोपाल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बड़ा बयान दिया है। भूपेश बघेल ने गेरुआ रंग के वस्त्र धारण करने वालों पर बयान देते हुए कहा कि भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर को मैं साध्वी नहीं कहता। प्रज्ञा ठाकुर जब जुबान खोलती है जहर उगलती है जबकि गेरुआ रंग त्याग का प्रतीक है।
