भोपाल। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को लेकर सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। गोविंद सिंह ने हिंसक प्रदर्शनों के पीछे भाजपा का हाथ बताया है।
गोविंद सिंह ने कहा है कि बीजेपी के प्रथम श्रेणी के नेता से हमारी बात हुई है। उन्होंने कहा है कि मेरी तो रणनीति है लड़ाऊंगा। ज़्यादा से ज़्यादा दंगे फसाद हो ताकि चुनाव में हमारी पार्टी को फायदा पहुंचे। अगर बीजेपी के वरिष्ठ नेता ऐसी बात कर रहे हैं तो पूरे देश में बीजेपी का एजेंडा सबके सामने है।
इसके अलावा डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नागरिकता संशोधन कानून में कोई तो कमी है। सभी धर्मों के लोग इसका विरोध कर रहे है। भाजपा तानाशाही से राष्ट्रीय स्वयंसेवक के एजेंडे को बहुमत का दुरुपयोग कर लागू कर रही है। जो देश भाईचारे के साथ विश्व में प्रशंसनीय रहा है। उसको बर्बाद, बदनाम और दो भागों में बांटने के लिए बीजेपी प्रयास कर रही है।
