भोपाल। प्रदेश में चल रहे यूरिया संकट, किसानों का लोन माफ़ और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर आज भाजपा के एक दर्जन विधायकों ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ पैदल मार्च किया। पैदल मार्च बिड़ला मंदिर से शुरू होकर विधानसभा पहुंचा।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई विधायक मौजूद रहे। पूर्व कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन और पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी सरकार में यूरिया के एडवांस में भंडारण किया जाता था। हम तीन महीने पहले ही किसानों को यूरिया दे देते थे। तीन महीने का ब्याज भी हम भरते थे। आज प्रदेश में भ्रष्टाचार के कारण किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं हो रहा है।
