इंदौर। इंदौर आईआईटी में कार्यरत कर्मचारी की सर कटी लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। सिमरोल के जंगल में कर्मचारी की सर और हाथ कटी लाश मिली है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
बता दे कि मृतक कर्मचारी का नाम गोवर्धन पिता दुलीचंद है और वह सिमरोल का रहने वाला था। वह आईआईटी में मिस्त्री का काम करता था। गेंदालाल पिछले आठ दिनों से लापता था।
