उज्जैन। खाचरोद नगर पालिका परिषद के सीएमओ को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार किए लोगों से पूछताछ कर रही है।
बता दे कि खाचरोद नगर पालिका परिषद के सीएमओ ने खुद को हनीट्रैप मामले में फंसाने की आशंका जताई थी। सीएमओ ने इस मामले को लेकर पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। सीएमओ ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार देर रात एक महिला और कुछ युवक उनके घर पहुंचें। इस दौरान युवक महिला का उनके घर की सीढ़ियां चढ़ते और उतरते हुए वीडियो बना रहे थे। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
