सीहोर। आजादी के 70 वर्षों बाद भी ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इसकी बानगी हाल ही सीहोर में देखने को मिली जहाँ मृतक के शव को परिजनों को खुद ट्रैक्टर ट्राली पर खटिया डालकर ले जाना पड़ा।
दरअसल सीहोर जिले के अहमदपुर थाना अंतर्गत ग्राम मागरदा निवासी 27 वर्षीय अवध नारायण दो दिनों से लापता था। इस मामले की शिकायत थाने में दी गई थी। दो दिन बाद अवध नारायण का शव गाँव के ही एक कुएँ में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान शव का पोस्टमॉर्टेम करने के लिए शव वाहन का इंतजाम नहीं होने से मृतक खुद ही ट्रैक्टर ट्राली पर खटिया डालकर उस पर शव को श्यामपुर तक लेकर गए।
