भोपाल। भोपाल के मारवाड़ी रोड पर खजांची गली में दो मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। इमारत के मलबे में कई गाड़ियां दब गई है।
यह इमारत भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्लाह खान के खजांची का मकान था। रहवासियों ने कई बार निगम से इमारत के बारे में शिकायत भी की थी। लगातार बारिश के कारण इमारत कमजोर हो चुकी थी। गनीमत रही कि मलबे के चपेट में आने की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
