इंदौर। कमलनाथ सरकार में मंत्री जीतू पटवारी इंदौर के चाणक्यपुरी इलाके में जाम में फंस गए। थोड़ी देर इंतजार करने पर भी जब जाम नहीं खुला तो जीतू पटवारी खुद ही गाड़ी से उतरकर ट्रैफिक पुलिस का रोल निभाने लगे।
पटवारी को यातायात व्यवस्था संभालते देख कुछ अन्य युवक भी यातायात व्यवस्थित करने के लिए उनके साथ जुड़ गए। पटवारी करीब 15 मिनट तक यातायात व्यवस्था बहाल करने में जुटे रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को फ़ोन भी लगाया और कहा कि चौराहे पर यातायात संकेतक बंद है और कोई पुलिस जवान भी तैनात नहीं है।
