May 4, 2026

रावण दहन से पहले ठाँय-ठाँय चली गोलियाँ

बेटमा। बेटमा में सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बड़े ही अनूठे तरीके से दशहरा उत्सव मनाया गया। यहाँ घोड़ा दौड़ और निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निशानेबाजों ने बंदूक से मटकी पर निशाना लगाया। इसके बाद बड़े ही धूम-धाम और आतिशबाजी के साथ रावण का दहन किया गया।

दरअसल मां अमन चमन विकास मंच एवं सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति ने बेटमा नगर में दशहरा उत्सव पर्व का आयोजन किया। परम्परा के अनुसार पुलिस थाना बेटमा के सामने से जुलूस प्रारंभ हुआ। डीजे, बग्गी बैंड, सैकड़ों घोड़ा-घोड़ी और हजारों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस मां अमन चमन की टेकरी पर पहुंचा। मां अमन चमन टेकरी पर दशहरा उत्सव आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए।

दशहरा उत्सव की शुरुआत घोड़ा दौड़ के साथ हुई। इस दौड़ में मुरली पटेल को प्रथम पुरस्कार मिला। घोड़ा दौड़ के बाद निशानेबाजी प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में 8 रिटायर्ड सेना के जवान भी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में महावीर सिंह पिता नरपत सिंह दरबार विजेता रहे। निशानेबाजी के बाद रावण दहन किया गया। इस दौरान खूब सारी आतिशबाजी की गई।
दशहरा उत्सव कार्यक्रम में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री जीतू पटवारी पहुंचे। विधायक विशाल पटेल द्वारा सभी विजय प्रतियोगी को पुरस्कार वितरित किया गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri