भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने एक स्कूल में जंजीरों से बंधी लाश बरामद की है। फ़िलहाल लाश किसकी है और किसने जलाई है इसका पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति को जंजीरों से बांधकर जिंदा जलाया गया है।
दरअसल पुलिस को भोपाल के पंचशील नगर के सरदार पटेल स्कूल में एक जली हुई लाश मिली। लाश इतनी जल चुकी है कि उसे देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यह किसी पुरुष की लाश है या महिला की। हालाँकि एक युवक की मिसिंग रिपोर्ट पुलिस द्वारा लिखी गई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश उसी युवक की हो सकती है। पुलिस का कहना है कि युवक को जंजीरों से बांधकर जिंदा जलाया गया है। फ़िलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच चुके हैं। पुलिस अधिकारी अज्ञात शव के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
