उज्जैन। उज्जैन के पास झारड़ा थाना अंतर्गत बमनयी में पिता-पुत्र की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मामले की सूचना मिलने पर झारड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिता-पुत्र की हत्या करने के आरोप में भैरव सिंह को गिरफ्तार किया है। भैरव सिंह पुत्र का ससुर है। पुलिस आरोपी को जीवाजीगंज थाना लेकर आई है।
