भोपाल। मध्यप्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात में प्रदेश के सियासी हालातों से लेकर राज्यसभा चुनाव पर बातचीत हुई।
बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि सोनिया गांधी से मुलाकात में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रदेश के सियासी हालातों और राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर भी हमारे बीच बातचीत हुई। इस दौरान कमलनाथ ने प्रदेश के सियासी घमासान पर कहा कि सरकार को कोई खतरा नहीं है। सभी विधायक वापस आ गए हैं। वहीँ ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी को लेकर कमलनाथ ने कोई जवाब नहीं दिया है।
बता दे कि प्रदेश के सियासी घमासान पर विराम लगाने के लिए कमलनाथ अपने मंत्रिमंडल में विस्तार कर सकते हैं। असंतुष्ट विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दे जाएगी। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी कमलनाथ और सोनिया गाँधी के बीच बातचीत हुई।
