May 18, 2026

कोरोना की समीक्षा करने आज मुख्यमंत्री इंदौर आएंगे

इंदौर। चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान सोमवार को पहली बार इंदौर दौरे पर आ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। शिवराज सिंह चौहान इंदौर में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह कोरोना वॉरियर्स और कोरोना से मरने वालों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। साथ ही आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

शिवराज सिंह चौहान दोपहर को 12 बजे इंदौर एयरपोर्ट आएंगे। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे। यहां 1:50 बजे तक कोरोना की जिला एवं राज्य स्तर की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 2 बजे तक कोरोना शहीदों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 2:30 बजे से 3 बजे तक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात अभय प्रशाल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री 3:05 बजे से 3:45 बजे तक आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात 3:45 बजे से 4:15 बजे तक डॉक्टर्स से भेंट करेंगे। शाम 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास केंद्र द्वारा आयोजित उद्योग संबंधी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वर्ष 2015 से 2018 तक आरंभिक किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का प्रजेंटेशन, समीक्षा और उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज शाम 5 बजे से 5:30 बजे तक प्रेस कान्फ्रेंस में भाग लेंगे। शाम 5:35 बजे से 6:20 बजे तक इंदौर ज़िले के जनप्रतिनिधियों से रेसीडेंसी कोठी में भेंट करेंगे। इसके पश्चात सांवेर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार 9 जून को सुबह 9 बजे इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri