डॉ हिमांशु जोशी, एक्सपोज़ टुडे, उज्जैन। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल। महांकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे वहां सोशल डिस्टेंसिंग का खुलकर उल्लंघन हुआ।
मंत्री जी सादगी से एक आम आदमी की तरह दर्शन करने की अनुमति ली। लेकिन कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी करीबी दिखने के लिए भीड़ लगा कर मंदिर में प्रवेश किया। इससे सोशल डिसटेंसिंग का उल्लंघन हुआ। वहीं शहर में लागू धारा 144 का भी उल्लंघन हुआ है। कोरोना महामारी के बावजूद ज़िला और पुलिस प्रशासन कार्यकर्ताओं को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
