उमरिया। कलेक्टर ने बीमार बुजुर्ग महिला को अपनी गाड़ी से जिला चिकित्सालय ले जाकर सहृदयता का परिचय दिया। यही नहीं कलेक्टर ने चिकित्सकों को महिला का उपचार करने के भी निर्देश दिए।
दरअसल उमरिया कलेक्टर स्वरोचिश सोमवंशी कही जा रहे थे। उन्होंने रास्ते में अर्धनग्न बीमार बुजुर्ग महिला को कराहते देखा। इस पर वह बुजुर्ग महिला को अपनी गाड़ी से जिला चिकित्सालय लेकर आए।
महिला का नाम टीला बाई कोल है और वह रामपुरी की रहने वाली है। दमे की बीमारी के कारण वह अस्पताल जाते समय रास्ते में बेहोश हो गई थी। फ़िलहाल महिला का इलाज किया जा रहा है।
