May 7, 2026

कोलंबियाई युवती का दिल गुना के युवक पर हुआ फ़िदा

गुना। कहते हैं कि प्यार भाषा और शक्ल देखकर नहीं किया जाता है। गुना में एक बार फिर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। भारत घूमने आई कोलंबिया की एक युवती का दिल गुना के युवक पर फिदा हो गया। बस फिर क्या था युवती ने युवक के सामने विवाह का प्रस्ताव रख दिया। जिसे युवक ने स्वीकार करते हुए शादी कर ली।

दरअसल एशिया दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक देश कोलंबिया की राजधानी बोगोटा की रहने वाली युवती अमृतसर घूमने आती थी। इसी दौरान वह गुना के युवक को घुड़सवारी करते देख इतना आकर्षित हो गई कि उसने युवक के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवक ने भी उसके प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए शादी के हामी भर दी।

युवक और युवती दोनों ने गुना कलेक्ट्रेट पहुंचकर शादी की। अपर कलेक्टर लोकेश जांगड़े ने दोनों को बधाई देते हुए मिठाई खिलाई और शादी का प्रमाण पत्र सौंपा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri