April 26, 2026

2 आईपीएस, एक IFS समेत दर्जन भर अफसरों के विरुद्ध चुनाव आयोग में शिकायत।

एक्सपोज़ टुडे,भोपाल।
कांग्रेस ने उपचुनाव के पहले जनसम्पर्क संचालनालय में पदस्थ आईपीएस अफसर आशुतोष प्रताप सिंह को सीएम शिवराज सिंह चौहान और अनूपपुर में पदस्थ एसपी अभिषेक राजन को मंत्री विश्वास सारंग का रिश्तेदार बताते हुए इन अफसरों को हटाने की मांग चुनाव आयोग से की है। इसी तरह इंदौर में पदस्थ मंत्री तुलसी सिलावट के भाई एडिशनल डायरेक्टर हायर एजुकेशन डॉ सुरेश सिलावट और उनकी प्राचार्य पत्नी को भी हटाने के लिए शिकायत की गई है। इसी तरह शिवपुरी जिले में 3 साल से पदस्थ डीएफओ लवित भारती को भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाकर हटाने को कहा गया है। हाट पिपल्या विधानसभा के बागली में पदस्थ जनपद सीईओ अमित व्यास और सब इंजीनियर धीरज कानूनगो के विरुद्ध कम्प्लेन भी कांग्रेस ने की है। जौरा विधानसभा के तीन थानों के प्रभारी भाजपा प्रत्याशी के समर्थक बताये गये हैं। जौरा थाना प्रभारी डी एस कुशवाह, पहाड़ गढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौर, चिननोनी थाना प्रभारी ज़यदीप भदौरिया को हटाने की माँग की गई है ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri