April 30, 2026

रेत पर कांग्रेस में तकरार, अपनी ही सरकार की घेराबंदी

भिंड।  भिण्ड जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर अब कांग्रेस नेता आपस में ही उलझने लगे हैं। भिंड के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमेश दुबे ने तो खुलेआम चेतावनी दी है कि यहां चल रहा रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन नहीं रूका तो वह अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। विधानसभा चुनाव में भिंड से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ रमेश दुबे ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि जिले की डेढ़ दर्जन से अधिक खदानों पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन चल रहा है। यहां तक कि उन्होंने थानों के सामने से निकलने वाले ट्रकों पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा है कि यदि इसको नहीं रोका गया तो वह अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह के बयान से गरमाई राजनीति-

कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने बीते दिनों अवैध उत्खनन को लेकर एक बयान दिया था। गोविंद सिंह ने अवैध उत्खनन और परिवहन रोके जाने पर नाकामी जताई थी। दरअसल भिंड जिले में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन जोरों से चलता है। चाहे भाजपा की सरकार रही हो या कांग्रेस की, सभी सरकारों में यह यह अवैध उत्खनन चरम पर रहा है। रेत और गिट्टी के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ भाजपा सरकार में आवाज उठाते रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक वर्तमान कैबिनेट मंत्री डॉ गोविंद सिंह द्वारा रेत का अवैध उत्खनन रोकने में खुद को नाकाम साबित करते हुए बयान दिया था। इस बयान के बाद ही भिंड की राजनीति एकाएक गरमा गई है।

अवैध उत्खनन रोको अन्यथा आंदोलन

पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रमेश दुबे द्वारा रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस की सरकार के ही खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। डॉ रमेश दुबे ने अपनी ही सरकार गिराने की बात कहते हुए वीडियो जारी किया गया है। इन अरोपों में दुबे ने कहा है कि जिले की डेढ़ दर्जन से अधिक खदानों पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन चल रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri