इंदौर। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार रात को इंदौर में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के विरोध में नारेबाजी की और उन्हें गद्दार कहा।
इंदौर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बंगाली चौराहे पर माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिमा के सामने एक पोस्टर भी लगाया, जिस पर लिखा था, “मेरा बेटा गद्दार है।” इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया मुर्दाबाद, तुलसी सिलावट मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
