रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में एक बार फिर से कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को यहां एक साथ कोरोना के 24 नए मामले सामने आने से हड़कम्प मच गया है। यह मरीज रतलाम व जावरा के है। इतनी बड़ी संख्या में मामले सामने आने के बाद रतलाम में फिर से सख्त कर्फ्यू लगाए जाने की मांग तेज हो गई हैं।
रतलाम मेडिकल कॉलेज की मंगलवार-बुधवार की रात 12:30 जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इस दौरान करीब 200 सैंपल की जाँच की गई। इनमें से 13 संक्रमित मरीज नयापुरा कंटेंमेंन्ट से है जो पूर्व में आए पॉजिटिव के निकट कांटेक्ट है जिनको कांटेक्ट ट्रेसिंग से खोजा गया था। वहीं चार संक्रमित मरीज जावरा के कंटेंमेंन्ट एरिया गाड़ीखाना से है पूर्व के पॉजिटिव के निकट कांटेक्ट हैं।
इनके अलावा 3 संक्रमित मरीज जावरा कुम्हारिपुर निवासी है जो पिछले दिनों अहमदाबाद से वापस आए हैं। इसके अलावा 2 संक्रमित मरीज रतलाम की एक कॉलोनी और 2 संक्रमित मरीज नाहरपुरा के निवासी हैं।
