बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक कोरोना पॉजिटिव महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने कोरोना से महिला की मौत की पुष्टि की है। बुरहानपुर जिले में अब तक कोरोना से 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दे कि गुरुवार देर रात जारी रिपोर्ट में बुरहानपुर में कोरोना वायरस के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है। इससे शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 210 हो गई है। नए मरीज सामने आने के बाद प्रशासन ने उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री निकालना शुरू कर दिया है।
