सीहोर। मध्यप्रदेश की सीहोर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कोरोना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि हनुमान चालीसा का जाप करने से कोरोना संक्रमण आपसे दूर रहेगा।
रमेश सक्सेना ने अपने बयान में कहा है कि, ‘पूरा विश्व वैक्सीन बनाने की तैयारी में है। हर तरह के इलाज लोग करना चाह रहे हैं परंतु संभव नहीं हो पा रहा है। एक प्रकार से सबने हार मान ली है। परंतु वास्तव में यदि लोग विश्वास करें तो प्रतिदिन पूरे परिवार वाले सामूहिक बैठकर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि उस परिवार को कोरोना छू नहीं सकता। हनुमान चालीसा में एक लाइन आई है “नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत वीरा।“ मुझे तो पूरा विश्वास है कि हनुमान नारायण की कृपा से यदि सब लोग एकजुट होकर यह ठान ले और अपने अपने परिवारों में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें तो निश्चित रूप से कोरोना भाग सकता है।‘
