March 17, 2026

क्राइम ब्रांच ने इंटर स्टेट फर्जी मेट्रीमोनियल सेंटर पर की कार्रवाई। देशभर में कर चुके हैं 1 हज़ार से ज़्यादा लोगों से लाखों की ठगी।

एक्सपोज़ टुडे।

शादी कराने का लालच देकर पहले लोगों से पैसे ले लेते फिर पीड़ित का नंबर ब्लॉक कर दिया जाता। सत्यदेव नगर श्रीजी अपार्टमेन्ट में ऑनलाइन मैचिंग सेन्टर नाम से फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर के संबंध में
अमित सांघी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आदर्श कॉलोनी में रिश्ते डॉट कॉम नाम से फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर चलाया जा रहा है। एसएसपी ग्वालियर द्वारा एएसपी शहर-पूर्व/अपराध को अपराध शाखा की टीम बनाकर उक्त फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर संचालकों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में व उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेश सिंह तोमर तथा नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच द्वारा थाना बल की टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेंजा। क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर के बताये स्थान आदर्श कॉलोनी बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पीछे वाली गली में स्थित मकान पर रिश्ते डॉट कॉम नाम का बोर्ड लगा मिला। उक्त मकान के चौथी मंजिल पर जाकर देखा तो वहॉ पर एक कॉल सेन्टर संचालित किया जा रहा था। क्राइम टीम को मौके पर 02 लडकियॉ ग्राहको से फोन पर बात करती हुई मिली, उक्त दोनों लड़कियों से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि बिरला नगर तथा बलवंत नगर निवासी दो महिलाओं द्वारा यह कॉल सेन्टर संचालित किया जाता है, हम लोगों को ग्राहको से बात करने के लिये फोन एवं सिम कार्ड भी संचालिका के द्वारा दिये जाते है।

ऐसे होती है ठगी।
मेट्रीमोनियल रजिस्टेªशन कराने के लिये हम लोग ग्राहको पर दबाब बनाते है, तथा उनसे कॉल सेन्टर के बैंक अकाउन्ट मे पैसे ट्रान्सफर करवाते है। ग्राहको द्वारा रूपये ट्रान्सफर करने के उपरान्त हम उनका नम्बर ब्लॉक कर देते है। रजिस्ट्रेशन की जानकारी हमारी डायरी एवं रजिस्टरों मे नोट रहती है। क्राइम टीम द्वारा कॉल सेन्टर की दोनों संचालिकाओं को पकड़कर उनसे पूछताछ करने पर दोनों संचालिकाओं द्वारा फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर के जरिये लोगों से ठगी करना स्वीकार किया गया। क्राइम टीम द्वारा फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर संचालिकाओं पर धारा 419, 420 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियाओं से और अधिक पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि काल्पी ब्रिज कॉलोनी स्थित भारती निवास में विवाह बंधन नाम का एक ओर कॉल सेन्टर चलाया जा रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये क्राइम टीम द्वारा काल्पी ब्रिज कॉलोनी स्थित भारती निवास पर दबिश देकर विवाह बंधन नामक कॉल सेन्टर पर चार लड़कियों को फोन पर बात करते हुये पकड़ा। पकड़ी गई लडकियों से पूछताछ करने पर बताया कि वे लोग पिछले 7-8 महीने से यहॉ काम कर रही है, हम लोगों को ग्राहको से बात करने के लिये फोन एवं सिम कार्ड भी कॉल सेन्टर संचालिका के द्वारा दिये जाते है। मेट्रीमोनियल रजिस्टेªशन कराने के लिये हम लोग ग्राहको पर दबाब बनाते है, तथा उनसे कॉल सेन्टर के बैंक अकाउन्ट मे पैसे ट्रान्सफर करवाते है। ग्राहको द्वारा रूपये ट्रान्सफर करने के उपरान्त हम उनका नम्बर ब्लॉक कर देते है। रजिस्ट्रेशन की जानकारी हमारी डायरी एवं रजिस्टरों मे नोट रहती है। क्राइम टीम द्वारा कॉल सेन्टर संचालिका तथा उसके सहयोगी को पकड़कर उनसे पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर के जरिये लोगों से ठगी करना स्वीकार किया गया। क्राइम टीम द्वारा फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर संचालिका तथा उसके सहयोगी पर धारा 419, 420 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियाओं से और अधिक पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से कॉल सेन्टर संचालित कर रहे है। हमारे एक सहयोगी द्वारा भी सत्यदेव नगर श्रीजी अपार्टमेन्ट में ऑनलाइन मैचिंग सेन्टर नाम से फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर संचालित किया जा रहा है। क्राइम टीम ने उक्त सूचना से पुनः वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये सत्यदेव नगर में स्थित श्रीजी अपार्टमेन्ट में संचालित ऑनलाइन मैचिंग सेन्टर नाम से फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर पर दबिश दी। दबिश के दौरान 04 लडकियों को उक्त कॉल सेन्टर पर कॉल पर बात करते हुये पाया। उक्त चारों लडकियों से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि माधौगंज निवासी संचालिका द्वारा अपने सहयोगी के साथ मिलकर ऑनलाइन मैच पाइन्ट बेबसाइट के जरिये ग्राहको का रजिस्ट्रेशन करने के नाम पर उनसे ठगी की जाती हैै। ग्राहको से बात करने के लिये मोबाइल फोन संचालिका व उसके सहयोगी द्वारा हम सभी लोेग को दिया जाता है, जिसे ऑफिस बन्द होने पर वापस ले लिया जाता है। हम लोग ग्राहको की एन्ट्री अपनी बेबसाइट एवं रजिस्टर में करते है। उक्त बेबसाइट संचालिका तथा उसके सहयोेगी का यह कृत्य धारा 419, 420 भादवि का पाया जाने पर उक्त दोनो आरोपियों को पकड़ा जाकर उनसे पूछताछ करने पर दोनो ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि हम विगत दो साले से इस बेबसाइट के जरिये लोगों से ठगी कर रहे है। क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा उक्त 06 आरोपियों के विरूद्ध थाना क्राइम ब्रांच में धारा 419,420 का प्रकरण पंजीबद्ध कर तीनों दबिश में मिले रजिस्टर, मोबाइल फोन, सिम कार्ड आदि सामान को विधिवत जप्त किया।
कई राज्यों में एक हज़ार लोगों के साथ कर चुके हैं ठगी।
क्राइम ब्रांच की टीम को रजिस्टर में लिखित जानकारी से ज्ञात हुआ है कि देश में करीब 1000 लोगों के साथ मेट्रीमोनियल साइट के जरिये ठगी की गई है। इनमे से ज्यादातर *उ0प्र0, राजस्थान, छत्तीसगढ, हरियाणा, दिल्ली, उडीसा, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड एवं झारखण्ड* के लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपीगणों के बैंक खातों की भी जॉच की जा रही है, अभी तक 30-35 लाख रूपयेे की धोखाधडी आरोपीगणों द्वारा सामने आया है। आरोपीगणों से जप्त अन्य सामग्री की भी जॉच की जा रही है, इससे कई महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आ सकते है।

*जप्त मशरूका*:- रजिस्टर, मोबाइल फोन व सिम कार्ड आदि।
*सराहनीय भूमिका*:- उक्त फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टरों पर कार्यवाही करने में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, उनि0 नरेन्द्र सिसोदिया, धर्मेन्द्र शर्मा, हरेन्द्र सिंह राजपूत, राजीव विरथरे, कीर्ती अजमेरिया, महावीर सिंह, आर0 प्रमोद शर्मा, राहुल यादव, देवेश, देववृत तोमर, ओमशंकर सोनी, सुमित भदौरिया, शिवशंकर, गौरव पंवार, सुनील शर्मा तथा मआर0 राखी बैस, सुनीता की सराहनीय भूमिका रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri