Xpose Today News
मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना अपनी सादगी और सरलता के लिए जाने जाते हैं। इंदौर में पोलो ग्राउंड स्थित एसएएफ( स्पेशल आर्म फोर्स)फर्स्ट बटालियन 75 या पूरे कर चुके डीएसपी से लेकर रिटायर्ड आईपीएस अफ़सरों के बीच पहुंचे कैलाश मकवाना। यहां उन्होंने रिटायर्ड अफ़सरों के कार्यक्रम में शिरकत की इसके बाद सभी रिटायर्ड अफ़सरों के साथ लंच भी किया। जब उनसे अनौपचारिक चर्चा हुई प्रदेश की क़ानून व्यवस्था को लेकर तो वे बड़ी सहजता से बोले आज में अफसर की तरह नहीं आया हूँ पुराने साथियों से मिलने आया हूँ। आज कहीं दौरा नहीं आज केवल अपनों के साथ अपनों की बात।प्रोग्राम में इंदौर पुलिस कमिश्नर समेत कई आईपीएस शामिल हुए।
कैलाश मकवाना (Kailash Makwana) 1988 बैच के एक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 1 दिसम्बर 2024 को सुधीर सक्सेना के सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी।
