April 26, 2026

क्राइम ब्रांच ने मोबाइल की स्क्रीन शेयर कर 02 लाख रूपये निकालने वाले सायबर ठग को जयपुर से किया गिरफ्तार।

एक्सपोज़ टुडे। 
ग्वालियर क्राईम ब्रांच ने मोबाइल की स्क्रीन शेयर कर 02 लाख रूपये निकालने वाले सायबर ठग को किया गिरफ्तार*
*आरोपी के पास से 07 एटीएम कार्ड, 06 सिम कार्ड तथा 07 हजार रूपये नगद किये जप्त।
अवधेश भदौरिया  नाम के एक व्यक्ति ने फ़ोन पर यूपीआई पिन चेंज करने पर आई परेशानी के समाधान के लिए गुगल पर कस्टमर केयर नंबर पर लगाया । फ़ोन फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को फोन-पे कंपनी का कर्मचारी बताते हुए। पीड़ित को अपने मोबाइल पर एनीडेस्क नामक एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। एनी डेस्क डाउन लोड करते ही हो गई 2 लाख रूपए की ठगी हो गई। लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने ठग को पकड़ लिया है।
शिकायत पर से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 55/22 धारा 420 भादवि, 66 आईटी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया। तकनीकि साक्ष्यों के आधारा पर पता लगा की आरोपी झारखण्ड का निवासी है व वर्तमान मे जयपुर से ऑपरेट कर रहा है उक्त सूचना पर से सायबर क्राईम टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम एक टीम को आरोपी की तलाश में जयपुर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को जयपुर के एक मकान से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से *07 एटीएम कार्ड, 06 सिम कार्ड तथा 07 हजार रूपये नगद* बरामद किये गये जिन्हे विधिवत् जप्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर उसके बैंक खातों की जांच की जा रही है साथ ही यह भी जानकारी एकत्रित की जा रही है कि उसके द्वारा अभी तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाकर उनके रूपयों का ट्रांजेक्शन किया गया है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri