April 27, 2026

क्राइम ब्रांच ने पकड़ा आयुर्वेद की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट का अड्डा।

एक्सपोज़ टुडे।

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा आयुर्वेद की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट का अड्डा। 3 महिलाओें तथा स्पा संचालक सहित 03 पुरूषों को भी किया गिरफ्तार एडिशनल एसपी शहर (पूर्व/अपराध) राजेश डंडोतिया की टीम और थाना मुरार पुलिस की सयुक्त कार्यवाही में मुरार क्षेत्र के बारादरी चौराहे के पास स्थित पावर सेल बिल्डिंग में संचालित ‘‘एच0एन0 आयुर्वेदास रिलेक्सेशन एंड फैमली सैलून’’ में चल रहे सेक्स रैकेट को पकड़ा।

एडिशनल एसपी द्वार क्राईम ब्रांच एवं थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान *थाना मुरार क्षेत्रांर्तगत बारादरी चौराहे के पास स्थित पावर सेल बिल्डिंग* में संचालित किये जा रहे *‘‘एच0एन0 आयुर्वेदास रिलेक्सेशन एंड फैमली सैलून’’* में कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को उक्त सैलून/स्पा सेंटर में अवैध देह व्यापार होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीमों द्वारा स्पा सेंटर पर दी गई दबिश में मौके पर से *03 महिलाओं तथा 03 पुरूषों* को पकड़ा, जिनके पास से जिस्मफरोशी से सबंधित सामग्री कंडोम जैसे आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा स्पा सेंटर की तलाशी लेने पर उक्त सेंटर से बड़ी संख्या में देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में पकड़ी एक महिला अलीगढ़ व अन्य दोनों महिलाएं ग्वालियर की निवासी होना ज्ञात हुआ। स्पा संचालक से पूछताछ करने पर उसने स्वंय को उत्तर प्रदेश का निवासी होना बताया। जिस पर से मौके पर मिली 03 महिलाओं व स्पा संचालक सहित अन्य दो व्यक्तियों के विरुद्ध थाना मुरार में धारा 3,4,5 अनैतिक निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri