May 4, 2026

लंदन में पढ़ रही बेटी ने सीएम से कहा मेरे पापा की जान बचाओ।

एक्सपोज़ टुडे,भोपाल।
लंदन की रहने वाली एक युवती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र को पत्र लिख कर अपने पिता की जान बचाने की गुहार लगाई है । युवती ने सोशल मीडिया पर भी ट्विट शराब के ठेकेदार पिता किशन आसुदानी को आबकारी विभाग के कुछ अफ़सरों द्वारा झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। युवती ने पिता की जान का ख़तरा बताते हुए उन्हें बचाने की माँग की है। दरअसल भोपाल के बैरागढ में शराब ठेकेदार किशन आसुदानी उर्फ़ खगगू ने शराब से जुड़े मामले में गवाही दी थी। उनकी बेटी दिव्या लंदन में पढ़ाई कर रही है। दिव्या ने पत्र में लिखा है पिता भोपाल से रायसेन जा रहे थे तभी उन्होंने अवैध शराब ले जा रहे ट्रक को देखा।इस पर उन्होंने रायसेन पुलिस को सूचित कर ट्रक ज़ब्त करा दिया । इसके बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ गई । इस केस में मुख्य गवाह होने के कारण उन्हे आबकारी विभाग के निरीक्षक विवेक त्रिपाठी द्वारा धमकी दी जा रही है । कहा जा रहा है 10 नवंबर के बाद किसी भी झूठे मामले में फँसवा कर जेल भिजवा देंगे। इस तरह की धमकीयों से मैं और मेरा परिवार भयभीत है परेशान हैं। कृपया हमारे परिवार को सुरक्षा प्रदान करें।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri